Move to Jagran APP

जिसका बूथ मजबूत होगा वही चुनाव जीतेगा : योगी आदित्यनाथ

अमरोहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नौगावां विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल मीटिंग की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 12:11 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 05:07 AM (IST)
जिसका बूथ मजबूत होगा वही चुनाव जीतेगा : योगी आदित्यनाथ
जिसका बूथ मजबूत होगा वही चुनाव जीतेगा : योगी आदित्यनाथ

अमरोहा: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नौगावां विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। बूथ अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्ष अपने-अपने बूथों को मजबूत रखें। जिसका बूथ मजबूत होगा वहीं चुनाव जीतेगा।

loksabha election banner

रविवार की शाम चार बजे वर्चुअल संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसेवा की है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए कार्य किया है। लॉकडाउन में सरकार ने नई-नई योजनाएं को संचालित किया और जन-जन तक उनका लाभ पहुंचाया। उन्होंने नौगावां सादात विधानसभा के विधायक स्वर्गीय चेतन चौहान को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि चेतन चौहान को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए अपनी कमर कस लें और मैदान में उतर जाएं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, मुरादाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, धनौरा विधायक राजीव तरारा सिंह सहित नौगावां विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष वर्चुअल बैठक में मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.