छह करोड़ से पालिका बछरायूं में कराएगी विकास कार्य
नगरपालिका शहर में छह करोड़ की लागत से विकास कार्य कराएगी।
बछरायूं : नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वर्तमान वर्ष के लिए 11 करोड़ 73 लाख लाख रुपये की आय के सापेक्ष 12 करोड़ सात लाख रुपए के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। नगरपालिका शहर में छह करोड़ की लागत से विकास कार्य कराएगी।
कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए पालिका बोर्ड की बजट की बैठक पालिका सभागार में शारीरिक दूरी अपनाते हुए हुई। यहां वर्ष 20-21 के लिए 11 करोड़ 73 लाख रुपये की आय का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसमें 10 लाख रुपये गृह कर, पांच लाख लाइसेंस शुल्क, छह करोड़ राज्यवित्त, ढाई करोड़ 13 वें वित्त आयोग, 50-50 लाख रुपये आदर्श नगर व सड़क सुधार योजना, 30 लाख स्वच्छ भारत मिशन व 50 लाख नया सवेरा योजना से प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया।
इसके सापेक्ष सफाई व्यवस्था व ठेका सफाई के लिए 60-60 लाख रुपये, विकास कार्यों के लिए छह करोड़, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 50 लाख, वधशाला के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, जलकल व प्रकाश व्यवस्था पर 50- 50 लाख रुपये खर्च करने की बात नगर पालिका अध्यक्ष राहत हसन द्वारा कही गई। आय व्यय के प्रस्ताव को बोर्ड ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। वहीं शहर में शीतल तालाब सहित तीन तालाबों की साफ-सफाई कराए जाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, सभासद हाजी फिरोज, आबिद अली, शब्बीर खलीफा, चंद्रपाल सिंह, फहीम, नरगिस आदि मौजूद थे प्रस्ताव रखने को लेकर सभासद आपस में भिड़े
बछरायूं, जासं: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखने को लेकर सभासद आपस में भिड़ गए। इस दौरान सभासदों के बीच नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने पर पालिका अध्यक्ष राहत हसन को बीच-बचाव करना पड़ा। जिसके बाद सभासद शांत हुए। वहीं बोर्ड की मीटिग समाप्त कर दी गई।