Move to Jagran APP

सुहागिनों के श्रृंगार के लिए सज गया बाजार, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

जेएनएन अमरोहा करवा चौथ का त्योहार आज यानि रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर महि

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 01:19 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 01:19 AM (IST)
सुहागिनों के श्रृंगार के लिए सज गया बाजार, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी
सुहागिनों के श्रृंगार के लिए सज गया बाजार, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

जेएनएन, अमरोहा : करवा चौथ का त्योहार आज यानि रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जल उपवास रखेंगी। लिहाजा पूर्व संध्या पर सुहागिन महिलाओं ने बाजार से रंग बिरंग चूड़ियां, बिदी, सिदूर, कपड़़ों की जमकर खरीदारी। वहीं ब्यूटी पार्लर में भी बड़ी संख्या में पहुंचकर सुहागिन महिलाओं ने ब्लीचिग, आकर्षक मेहंदी और नये लुक में हेयर कटिग कराई।

loksabha election banner

करवा चौथ का त्योहार आज धूमधाम से मनया जाएगा। जिसमें महिलाएं अपने की दीर्घायु के लिए निर्जल उपवास रखेंगी। शाम को चंद्रदर्शन होने पर पति के साथ उपवास खोलेंगी। इस अवसर महिलाएं सोलर श्रृंगार करती हैं। लिहाजा सुहागिन महिलाएं बड़ी संख्या में बाजार पहुंची और सर्राफा दुकानों से नए गहनों की जमकर खरीदारी की। कपड़े की दुकानों पर भी सुहागिनों की भीड़ रही और उन्होंने साड़िया व सूट खरीदे। कंचन बाजार भी गुलजार रहा। वहां से रंग बिरंगी चूड़ियां, बिदी, सिदूर, लिपिस्टिक, नेल पॉलिश व मेहंदी खरीदी। इतना ही नहीं बाजार से पूजा अर्चना के लिए

करूआ व पूजा की सामग्री भी खरीदारी की। लिहाजा देर रात तक बाजारों में सुहागिनों की भीड़ रही। वहीं त्योहार को लेकर ब्यूटी पार्लरों में भी सुहागिनों की भीड़ रही है। जिसमें उन्होंने चेहरे की ब्लीचिग, बालों की कटिग कराई। हाथों में आकर्षक डिजाइनों में मेहंदी भी लगवाई। कुछ सुहागिन महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर को बुक भी कर दिया। करवा चौथ पर बाजार रहे गुलजार, दुकानों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़

मंडी धनौरा/ बछरायूं : करवा चौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में महिलाओं की खासी भीड़ रही। सर्राफा बाजार गुलजार दिखाई दिया। वही सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर सजने संवरने को महिलाएं आतुर दिखाई दीं।

रविवार को करवा चौथ का त्योहार है। इस दिन पत्नी अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा को अ‌र्ध्य देने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। सुहागिनों के इस त्योहार के मद्देनजर बाजारों में महिलाओं की खासी भीड़ दिखाई दी। सर्राफा बाजार में जहां महिलाएं चांदी के बिछुवे, पैरों की पाजेब आदि की खरीदारी करती हुई दिखाई दीं। उधर सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर चूड़ी व सजने संवरने का सामान की खरीदारी की। ब्यूटी पार्लर भी महिलाओं से फुल दिखाई दिए। यहां महिलाएं सजने समझने के लिए आतुर दिखाई दीं। ब्यूटी पार्लर संचालकों ने भी जमकर कमाई की। श्रद्धा ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रद्धा सिंह ने बताया कि हर वर्ष करवा चौथ पर महिलाओं की ब्यूटी पार्लर पर खासी भीड़ रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.