Move to Jagran APP

भूखे पेट सड़कों पर नहीं घूमेंगी गो माता

भूख मिटाने को सड़कों पर इधर उधर अवारा घूमने वाली गौ माताओं एवं गौवंशीय पशुओं के लिए सरकार जनपद में एक आश्रय गृह बनाने जा रही है। अमरोहा जनपद में अवारा गौवंशीय पशुओं के लिए आश्रय गृह बनाने हेतु पशु पालन विभाग ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ब्रजवीर ¨सह ने हसनपुर पहुंचकर एसडीएम उदभव त्रिपाठी के साथ बैठक कर भूमि की तलाश की। विधायक महेंद्र ¨सह खडगवंशी ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के चचैरा एवं सांथलपुर में भूमि होने की प्रशासन को जानकारी दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 11:42 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 11:42 PM (IST)
भूखे पेट सड़कों पर नहीं घूमेंगी गो माता
भूखे पेट सड़कों पर नहीं घूमेंगी गो माता

हसनपुर: भूख मिटाने को सड़कों पर इधर उधर अवारा घूमने वाली गौ माताओं एवं गोवंशीय पशुओं के लिए सरकार जनपद में एक आश्रय गृह बनाने जा रही है। अमरोहा जनपद में अवारा गोवंशीयपशुओं के लिए आश्रय गृह बनाने हेतु पशु पालन विभाग ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ब्रजवीर ¨सह ने हसनपुर पहुंचकर एसडीएम उदभव त्रिपाठी के साथ बैठक कर भूमि की तलाश की।

loksabha election banner

विधायक महेंद्र ¨सह खडगवंशी ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के चचैरा एवं सांथलपुर में भूमि होने की प्रशासन को जानकारी दी है। अधिकारियों ने चचैरा पहुंचकर भूमि का निरीक्षण भी किया है। सांथलपुर में बताई गई भूमि का भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। आवारा गोवंशीय आश्रय गृह में गायों व बछड़ों के खाने पीने एवं रहने का पूरा इंतजाम सरकार की ओर से किया जाएगा। इस आश्रय गृह का निर्माण 1.20 करोड़ की लागत से किया जाएगा। जिसकी प्रथम किस्त जिलाधिकारी के खाते में आ चुकी है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अमरोहा डॉ ब्रजवीर ¨सह ने बताया कि शासन द्वारा गोवंशीय पशु आश्रय गृह के निर्माण हेतु 1.20 लाख की धनराशि स्वीकृत होने के बाद प्रथम किस्त जिलाधिकारी के खाते में आ चुकी है। आश्रय गृह के निर्माण हेतु भूमि की तलाश की जा रही है। विधायक महेंद्र ¨सह खडगवंशी द्वारा चचैरा व सांथलपुर में भूमि बताई गई हैं। चचैरा की भूमि में जलभराव एवं रास्ता ठीक न होने की समस्या है। सांथलपुर गांव की भूमि का निरीक्षण भी एसडीएम के साथ जल्द किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.