सिरफिरा दलपत कई बार लगा चुका अपने ही घर में आग
गजरौला दुष्कर्म मामले में नाम आने के बाद से फरार दलपत सिरफिरे दिमाग का बताया जा रहा है।
गजरौला : दुष्कर्म मामले में नाम आने के बाद से फरार दलपत सिरफिरे दिमाग का बताया जा रहा है। वह कई बार अपने घर को भी आग के हवाले कर चुका है। पत्नी के साथ मारपीट करता है।
गांव मोहम्मदपुर निवासी दलपत के परिवार में तीन भाई, मां-बाप, पत्नी व तीन बच्चे हैं। दलपत तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। बाकी दोनों भाइ अपने काम पर ध्यान देते हैं। बस, दलपत का दिमाग सिरफिरे जैसा है। आरोपित ने कई बार अपने ही घर में आग लगाई है। पत्नी को भी पीटता है। इतना ही नहीं गांव में खुलेआम अवैध शराब की कंट्री लेकर घूमता रहता है। शराब पीने का भी आदी है। गांव के लोगों ने बताया कि उससे ग्रामीण भी ज्यादा वास्ता नहीं रखते हैं। बिना किसी कारण के भी लड़ने लगता है। करतूत सुन ग्रामीण भी हो रहे शर्मिंदा
गजरौला : गांव मोहम्मदपुर के दलपत द्वारा मासूम के साथ की गई हैवानियत से गांव के लोग भी शर्मिदा हैं। अधिकांश घरों में दलपत का ही जिक्र हो रहा है। गांव के ग्रामीण भी आरोपित के प्रति आक्रोशित हैं। हर चेहरे पर गुस्सा नजर आ रहा है। गांव के प्रधान रामसरण सिंह ने बताया आरोपित ने गांव ही बदनाम नहीं किया है बल्कि एक इंसानियत को भी शर्मसार किया है। खेतों पर जाने से कतराने लगी महिलाएं
गजरौला : पिछले चार-पांच दिन से गांव में भारी पुलिस बल व आरोपित दलपत के खौफ से महिलाएं खेतों पर जाने से कतराने लगी हैं। वह पुरुषों के साथ ही जा रही हैं। गांव अगरौला की चौपाल पर बैठे ग्रामीणों ने बताया मोहम्मदपुर व अगरौला में पुलिस की गाड़ियों की आवाजाही लगी हुई है। वहीं दलपत भी क्षेत्र में देखा गया है। इसलिए महिलाओं ने खेतों पर अकेला जाने से कतराना शुरू कर दिया है।