विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार ने ली बुजुर्ग की जान, कोहराम

By JagranEdited By:
Published: Mon, 24 Sep 2018 11:01 PM (IST)

तहसील क्षेत्र में बुखार से मौत होने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कस्बा ढक्का में बुखार ने ...और पढ़ें

बुखार ने ली बुजुर्ग की जान, कोहराम
बुखार ने ली बुजुर्ग की जान, कोहराम

हसनपुर : तहसील क्षेत्र में बुखार से मौत होने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कस्बा ढक्का में बुखार ने 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली। गांव निवासी शरीफ अहमद पिछले 1 सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। स्थानीय चिकित्सक से कई दिन तक इलाज कराने के बावजूद भी लाभ नहीं हुआ। रविवार को उसके हालत बिगड़ गई। खून की उल्टी आने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में पहले सम्भल तथा बाद में दिल्ली ले गए। सोमवार को दिल्ली एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।