बुखार से किशोरी की मौत
अमरोहा : बुखार पीड़ित किशोरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गय
अमरोहा : बुखार पीड़ित किशोरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं देहात क्षेत्र में तीन दिन के भीतर बुखार से दो लोगों की मौत से दहशत का माहौल बना हुआ है।
देहात थाना क्षेत्र के गांव भूकापुरी में हरिओम ¨सह का परिवार रहता है। पेशे से किसान हरिओम ¨सह की 13 वर्षीय बेटी जम्पी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। लिहाजा परिजन निजी चिकित्सक से उसका उपचार करा रहे थे। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर उसे अमरोहा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया परंतु सेहत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार सुबह उपचार के दौरान जम्पी की मौत हो गई।
किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं तीन दिन के भीतर देहात क्षेत्र में बुखार से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तीन दिन पहले नन्हेड़ा अलियारपुर निवासी किसान की बेटी ने भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।