भैयादूज पर ससुराल आए युवक की मौत
रहरा : थाना आदमपुर के रहरा गवां मार्ग पर गुरैठा भट्ठे के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही
रहरा : थाना आदमपुर के रहरा गवां मार्ग पर गुरैठा भट्ठे के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर जनपद सम्भल के गांव उधनपुर निवासी युवक की मौत हो गई। उसका साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
गांव उधनपुर निवासी नेकपाल (20) की 6 माह पहले गुरैठा निवासी संतोष देवी से शादी हुई। भैयादूज के दिन वह पत्नी के साथ त्योहार मनाने ससुराल आया था। नई रिश्तेदारी होने के चलते कई दिन से वह मेहमानदारी कर रहा था। सोमवार को वह अपने साले रणवीर ¨सह के साथ दढि़याल तिराहे पर पकौड़ी खाने आया था। वापस लौटते समय गुरैठा भट्ठे के नजदीक विपरीत दिशा से आई ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर नेकपाल की मौत हो गई तथा रणवीर जख्मी हो गया।
प्राथमिक उपचार के बाद रणवीर को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। नेकपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में कर लिया है। विधायक महेंद्र ¨सह खडगवंशी ने गुरैठा पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी तथा घायल का बेहतर उपचार करने के चिकित्सकों को निर्देश दिए।