विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से टेंपो चालक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 02 Nov 2019 11:52 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 04 Nov 2019 06:17 AM (GMT+05:30)

बुखार पीड़ित टेम्पो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ...और पढ़ें

बुखार से टेंपो चालक की मौत
बुखार से टेंपो चालक की मौत

जोया: बुखार पीड़ित टेंपो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में दो दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। वह निजी चिकित्सकों से अपना उपचार करा रहे हैं।

क्षेत्र के गांव तावई में बुखार अब जानलेवा बनने लगा है। गांव में लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार चल रहे हैं। गांव में रहने वाले जमील अहमद का बेटा शहंशाह टेंपो चालक है। वह एक सप्ताह से बुखार की चपेट में चल रहा था। परिजन शहंशाह का उपचार निजी चिकित्सक से करा रहे थे। हालत चिंताजनक होने पर परिजनों ने शुक्रवार को उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात शहंशाह की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मां मुनाजरी बेगम, पत्नी कमरूल निशा व तीन भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने शनिवार दोपहर बाद मृतक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। इसके अलावा गांव में दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। वह निजी चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहे हैं। बुखार पीड़ितों में साहबजान, मुस्तकीम अहमद, आलम जहां, जायदा परवीन, तौकीर अहमद, मुशरेकीन, मोहम्मद, प्यारे खां, छंगा पहलवान, बाबू खां, नईम अहमद, सफदर अली, अजफ्फर, फिरोज अहमद, शमीम अहमद, भोलू खां, मेंहदी हसन भी शामिल है। छह बुखार पीड़ितों को सीएचसी में कराया भर्ती

गजरौला : सलेमपुर गोसाई में बुखार पीड़ितों की हालत में सुधार नहीं हो रही है। गांव से दो मासूम बच्चें सहित छह लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। गांव निवासी सुनील की पत्नी अंशु, पुत्र अभिनव व पुत्री वंशिका, विनोद, पवन कुमारी व केहर सिंह भी बुखार की चपेट में हैं। शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया। केहर सिंह की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है।

उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र शर्मा ने गांव सलेमपुर गोसाई पहुंचकर बुखार पीड़ितों का हाल जाना। पीएचसी का भी जायजा लिया। बाद में बुखार का हाल जानने के लिए घरों तक भी गए। उधर, शाम को एसडीएम मांगेराम चौहान ने सीएचसी का जायजा लिया। तिगरी मेले के मद्देनजर अस्पताल में व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश भी दिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि सीएमओ ने सलेमपुर गोसाई व एसडीएम ने सीएचसी का जाजया लिया है।