जलती मशाल गिरने से किशोर झुलसा
जोया थिनर डाल कर मशाल जला रहा किशोर गंभीर रूप से झुलस गया।
जोया : थिनर डाल कर मशाल जला रहा किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजनों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के कस्बा जोया मे इकौंदा रोड पर सईद अहमद का परिवार रहता है। शनिवार शाम को उनके 14 वर्षीय बेटे फरमान ने घर में लगा मधुमक्खियों का छत्ता तोड़ने के लिए मशाल बनाई थी। फरमान ने उसमें थिनर डाल कर जलाया। इस दौरान थिनर उसके उपर भी आ गिरा। उस समय तो फरमान ने इसका ध्यान नहीं दिया, लेकिन मशाल जलाकर जैसे ही छत्ता जलाने गया तो हाथ से छिटक कर मशाल उसके उपर आ गिरी। थिनर ने आग पकड़ ली तथा फरमान गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजनों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।