गिरीश के पश्चिमी प्रभारी बनने पर मिठाई बांटी
हसनपुर: बसपा के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर गिरीश चंद को बसपा प्रमुख मायावती द्वारा पश्चिमी उत्तर प
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 11:18 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 11:18 PM (IST)
हसनपुर: बसपा के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर गिरीश चंद को बसपा प्रमुख मायावती द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया। तहसील क्षेत्र के कस्बा ढक्का में जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज इकबाल के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई का वितरण किया। यहां शाहनवाज ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का जनाधार अब तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में बसपा का परचम लहराएगा। उन्होंने दावा किया कि गिरीश चंद के प्रभारी बनने से पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और मजबूती मिलेगी। इस दौरान प्रधान पति शहरोज इकबाल, नसीम अहमद, अब्दुल अफ्फान, हाफिज मंजर, मुहम्मद सलमान, आसिफ अली, औरंगजेब आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें