उधार डीजल लेकर गायब होने वाले संदिग्ध पकड़े
अमरोहा जिले में फर्जी कान्ट्रेक्टर बन पेट्रोल पंप से उधार डीजल खरीदने वाले गैंग के कई संदिग्ध पकड़ हैं।
अमरोहा: जिले में फर्जी कान्ट्रेक्टर बन पेट्रोल पंप से उधार डीजल खरीदने वाले गैंग के कई संदिग्ध सदस्य पुलिस ने पकड़े हैं। भारी मात्रा में डीजल भी बरामद किया है। देर रात तक पुलिस दबिश दे रही थी।
यह मामला रजबपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल रविवार को पुलिस के लिए सूचना मिली कि जिले में कुछ व्यक्ति फर्जी कांन्ट्रेक्टर बनकर घूम रहे हैं। वह हाईवे पर होने वाले चौड़ीकरण के काम में अपना ठेका बताते हैं। भरोसा जताने के लिए कई पेट्रोल पंप पर वह पहले तो नकद डीजल खरीदते हैं। तथा बाद में उधार खरीदारी करते है। अब तक कई पंप से वह 16 लाख से अधिक का डीजल उधार ले चुके हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारी की। इसमें सफलता भी मिली। इस गैंग से जुड़े कई संदिग्ध हाथ आ गए और डीजल के कुछ ड्रम भी बरामद हुए। तीन मुख्य आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इस बारे में थाना पुलिस द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।