पर्व पर नई परंपरा डाली तो होगी सख्त कार्रवाई
मंडी धनौरा थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने कहा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।
मंडी धनौरा: थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने कहा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। नई परंपरा की शुरुआत से बचें। यदि नियम कानूनों का उल्लंघन किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
कहा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाने चाहिए। दीपावली, गुरुनानक जयंती आदि को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत सहन नहीं होगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉ इस्माइल सैफी, अनिल जैन,अजय गोयल,अमित मांगलिक,अकबर हुसैन उर्फ कलवा अहमद,ताज अहमद,नौशाद मंसूरी आदि मौजूद थे।
अमन एवं भाई चारे के साथ मनाएं दीपोत्सव
जागरण संवाददाता, ढवारसी : गुरुवार को आदमपुर थाना परिसर में अमन शांति की बैठक में प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने क्षेत्र से आए संभ्रांत व्यक्तियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि त्योहार हमें आपस में भाईचारे से रहने का संदेश देते हैं। आने वाले सभी त्योहारों को अमन एवं भाईचारे के साथ मनाएं। इस दौरान क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार, ढवारसी चौकी प्रभारी राजेश कम्बोज, रईस अहमद, मोन्टी त्यागी, ग्राम प्रधान प्रेमराज सिंह, अमरीश त्यागी, चौधरी अफलातून आदि मौजूद रहे। पुलिस ने टॉप टेन बदमाश को जेल भेजा
मंडी धनौरा : पुलिस ने टॉप टेन बदमाश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम डींगरा निवासी राजबीर पुलिस रिकार्ड में टॉप टेन बदमाश की सूची में शामिल है। गुरुवार को पुलिस ने राजबीर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरसिंह ने बताया राजबीर के पास एक तमंचा व दो जिदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।