गंदगी को लेकर दो पक्षों में पथराव, छह लोग घायल
गजरौला गांव शहबाजपुर डोर में गंदगी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 11:52 PM (IST)
गजरौला : गांव शहबाजपुर डोर में गंदगी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद पथराव होने से छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी अख्तर व शाकिर पड़ोसी हैं। सुबह दस बजे घर के बाहर गंदगी करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के महिला- पुरुष आमने- सामने आ गए। आरोप है शाकिर पक्ष के महिला-पुरुषों ने छत पर पहुंचकर पथराव शुरू कर दिया। इसमें अख्तर पक्ष के आमिल, शबाना, इकराना, आमना, तारून व अख्तर घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें