Move to Jagran APP

शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालय में भगवान महादेव का जलाभिषेक श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। वहीं मंदिरों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। तीसरे सोमवार को पवित्र पथरकुरी शिव मंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 11:08 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 11:16 PM (IST)
शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

मंडी धनौरा: पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालय में भगवान महादेव का जलाभिषेक श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। वहीं मंदिरों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।

loksabha election banner

तीसरे सोमवार को पवित्र पथरकुरी शिव मंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। साथ ही फूल माला व प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं दूसरी तरफ गढ़ी मंदिर, नुक्कड़ शिव मंदिर, बाला धाम शिव मंदिर, महादेव मंदिर, आनंद धाम आश्रम आदि मंदिरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया गया।

उधर मंदिरों में भगवान को भोग लगाकर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.