विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होटल में तंदूर की रोटी पर थूका, अमरोहा पुलिस ने आरोपित युवक अरमान को किया गिरफ्तार

Published: Mon, 14 Sep 2026 11:46 AM (IST)

Amroha News: अमरोहा के रहरा स्थित एक होटल में तंदूर की रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद ...और पढ़ें

HighLights

  1. अमरोहा के होटल में तंदूर की रोटी पर थूकने का मामला।

  2. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक अरमान को पकड़ा।

  3. अरमान पर शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया।

संवाद सूत्र, पतेई खादर (अमरोहा)। Amroha News: रहरा के गंगवार गांव स्थित एक होटल में तंदूर की रोटी पर थूकने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक अरमान को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। प्रसारित वीडियो करीब चार माह पुराना बताया जा रहा है।

सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हसनपुर-अलीगढ़ मार्ग किनारे गंगवार गांव में नदीम अहमद का होटल है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में होटल पर तंदूर की रोटी बनाता एक युवक दिखाई दे रहा है।

आरोप है कि रोटी तंदूर में सेंकने से पहले युवक उस पर थूक रहा है। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।

पुलिस ने गिरफ्तार किया युवक 

पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक अरमान निवासी गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसका शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया। पुलिस के अनुसार वीडियो करीब चार माह पुराना है, जबकि इसे इंटरनेट मीडिया पर शनिवार को प्रसारित किया गया।