Move to Jagran APP

केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे सपा कार्यकर्ता

अमरोहा समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 07:33 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 07:33 PM (IST)
केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे सपा कार्यकर्ता
केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे सपा कार्यकर्ता

अमरोहा : समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

loksabha election banner

सोमवार को जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर मांगेराम चौहान को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा शासन में किसान, गरीब,मजदूर, व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी देश की बड़ी समस्या है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नही हैं। बोले, सरकार द्वारा हर विभाग में निजीकरण किया जा रहा है। जिससे रोजगार खत्म हो रहा है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेखौफ है।

प्रदर्शनकारियों में साजिद अली, तौसीफ चड्डा, मोहम्मद अली, मुदस्सिर रजा, लकी त्यागी, रफत प्रधान, सचिन यादव, आरिफ सैफी, अनुज त्यागी, आनंद गुर्जर, इलियास चौधरी, आमिर मंसूरी, सुहैल अंसारी, कपिल जाटव, रियाजुद्दीन अल्वी, ज्ञान प्रकाश राणा, रेहान, अवधेश राजपूत, भानु प्रताप व इमरान चड्डा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.