Move to Jagran APP

चार हादसों में छह लोग घायल

अमरोहा : अलग-अलग हुए हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती क

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:40 PM (IST)
चार हादसों में छह लोग घायल
चार हादसों में छह लोग घायल

अमरोहा : अलग-अलग हुए हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों को बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है।

loksabha election banner

पहला हादसा रविवार सुबह रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी-अमरोहा रोड पर हुआ। कांठ थाना क्षेत्र के गांव उमरी कलां निवासी रहीम अली बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा हादसा अमरोहा-नौगावां सादात रोड पर गांव पीलाकुंड के पास हुआ। अमरदीप ¨सह अपनी पत्नी रितु के साथ बाइक पर सवार होकर नौगावां की तरफ जा रहा था। उनकी बाइक को अज्ञात कार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल दंपती को एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद हाईवे पर तीसरा हादसा गांव हरियाना में हुआ। मुरादाबाद के करुला निवासी मुशाहिद को अज्ञात कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे भी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौथा हादसा देहात थाना क्षेत्र में गांव पचोकरा के पास हुआ। पाकबड़ा निवासी राजेश व सरताज की बाइक को टैम्पो में टक्कर मार दी। घायल सरताज व राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.