Move to Jagran APP

श्रावण पूर्णिमा पर ब्रजघाट में स्नान आज, लग सकता है जाम

श्रावण माह का आज अंतिम दिन है। आज श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु उमड़ेंगे। दूर दराज के श्रद्धालु तो शनिवार मध्यरात्रि में ही ब्रजघाट पहुंच गए। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक रहेगी। जिससे जाम लगने की भी अधिक आशंका रहेगी। हालांकि जाम से निपटने के पुलिस हाईवे पर बने अवैध कटों को बंद कराने का दावा कर रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 10:56 PM (IST)
श्रावण पूर्णिमा पर ब्रजघाट में स्नान आज, लग सकता है जाम
श्रावण पूर्णिमा पर ब्रजघाट में स्नान आज, लग सकता है जाम

गजरौला : श्रावण माह की पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने के आसार हैं। श्रद्धालु शनिवार मध्यरात्रि में ही ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गए। रविवार को रक्षाबंधन के चलते वाहनों की संख्या अधिक रहेगी। इससे जाम लगने की भी आशंका बनी है। इससे निपटने को अवैध कटों को बंद कराने के साथ पुलिस मुस्तैद हो गई है।

loksabha election banner

महादेव के प्रिय माह सावन के अंतिम दिन पूर्णिमा रविवार को है। इसी वजह से पूर्णिमा का महत्व अधिक बढ़ गया है। हर साल एक लाख से अधिक श्रद्धालु ब्रजघाट में सावन पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में स्नान करते हैं। मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, सम्भल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों से श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते हैं। इस दिन गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र दान करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं।

पहाड़ों पर हो रही बरसात की वजह से गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ब्रजघाट में बेरिके¨डग की गई है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि पूर्णिमा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हाईवे पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। हाईवे पर बने सभी कटों को बंद करा दिया गया है। अपराध नियंत्रण के लिए सादी वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.