Move to Jagran APP

फौजदारी में सात लोग घायल

जागरण संवाददाता, अमरोहा: बच्चों के विवाद के बाद बड़े भी आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हुई तथा पथराव किया गया। फौजदारी की इस घटना में दोनों पक्षों की तरफ से सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। मुहल्ले के लोग उनके बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 11:09 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 11:09 PM (IST)
फौजदारी में सात लोग घायल
फौजदारी में सात लोग घायल

अमरोहा : बच्चों के विवाद के बाद बड़े भी आपस में भिड़ गए। इनके बीच मारपीट हुई तथा पथराव किया गया। फौजदारी की इस घटना में दोनों पक्षों की तरफ से सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। मुहल्ले के लोग उनके बीच समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

loksabha election banner

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला अहमद नगर नई बस्ती की है। यहां पर उस्मान व सरताज अली के परिवार रहते हैं। पेशे से मजदूर दोनों के घर आसपास ही हैं। गुरुवार सुबह सरताज के सात साल के बेटे फहीम ने उस्मान के बेटे फिरोज के साथ मारपीट कर दी थी। दोनों बच्चे मुहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहे थे। दोनों बच्चों ने परिजनों को जाकर मारपीट के बारे में बताया।

इस बात सुनकर सरताज व उसमान के परिजन घर से निकल आए तथा एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने पथराव भी किया। इससे मुहल्ले में हड़कंप मच गया। मुहल्ले के लोगों ने मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। फौजदारी की इस घटना में दोनों पक्षों की तरफ से सात लोग घायल हो गए।

घायलों में उसमान, उसकी पत्नी बानो, बेटी सलमा तथा दूसरे पक्ष के सरताज, उसकी पत्नी फौजिया, बहन रुखसाना व बेटा नौशाद शामिल हैं। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुहल्ले के लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटे हैं। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.