शिक्षा मनुष्य के विकास की कुंजी : भूपेंद्र
मंडी धनौरा भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी के पति चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है जो मनुष्य को अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। सभी अभिभावकों का कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को गुणात्मक शिक्षा का ज्ञान कराएं।
मंडी धनौरा: भारतीय जनता पार्टी के नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा शिक्षा विकास की कुंजी है, जो मनुष्य को अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। सभी अभिभावकों का कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को गुणात्मक शिक्षा का ज्ञान कराएं।
वह ग्राम भूतपुरा स्थित देवपुत्र इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा परिणाम वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रथम स्थान पाने वाली कक्षा छह की पलक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं छात्र- छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नृत्य नाटिका,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्कूल के निदेशक रोहित संगवान ने भी शिक्षा के विकास पर जोर दिया। वहीं विद्यालय प्रगति रिपोर्ट से भी लोगों को अवगत कराया। साथ ही मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा मतदान करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। हम अपने वोट के सहारे कर्मठ जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। यह एक महापर्व है, जिसमें सब को भाग लेना चाहिए।
इस मौके पर सिम्पल सिंह, प्रभात सिंह,अमित कुमार, जितेश कुमार, शीतांशी आदि मौजूद थे।