Move to Jagran APP

ईद-उल-अजहा पर मजबूत रहेगा सुरक्षा चक्र

अमरोहा : बुधवार को जिलेभर में ईद- उल- अजहा पर सुरक्षा के मददेनजर कड़ा पहरा रहेगा। प

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 10:40 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 10:40 PM (IST)
ईद-उल-अजहा पर मजबूत रहेगा सुरक्षा चक्र
ईद-उल-अजहा पर मजबूत रहेगा सुरक्षा चक्र

अमरोहा : बुधवार को जिलेभर में ईद- उल- अजहा पर सुरक्षा के मददेनजर कड़ा पहरा रहेगा। पुलिस दिन निकलते ही अपनी पोजीशन संभाल लेगी। ईदगाह व मस्जिदों के इर्दगिर्द सुरक्षा के लिए फोरलेयर सुरक्षा कवच तैयार किया गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में नमाज के दौरान पुलिस कर्मी छतों पर भी मुस्तैद रहेंगे। बिजनौर व धनौरा रोड पर नमाज के दौरान वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

loksabha election banner

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ¨सह ने ईद-उल-अजहा के लिए सुरक्षा का माइक्रोप्लान तैयार किया। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही कुर्बानी सड़कों व गलियों में न करने की अपील की। उन्होंने बताया नगर में बिजनौर रोड व धनौरा रोड पर वाहनों का संचालन नमाज संपन्न होने तक पूर्णत बंद रहेगा। पुलिस कप्तान ने सुबह से ही सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करने तथा कुर्बानी के स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत सभी थानाध्यक्ष क्षेत्र में घूमे तथा मस्जिदों व ईदगाहों की सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने लोगों से वार्ता कर ईद-उल-अजहा का त्योहार मिलजुल कर मनाने की अपील की।

इसके अलावा एसपी ने बीते दिन ही जिले को तीन जोन व 11 सेक्टर में बांट कर सुरक्षा का घेरा मजबूत कर दिया था। फिर भी उन्होंने प्रत्येक ईदगाह व मस्जिद की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस बल की तैनाती की है। आबादी और जरूरत के हिसाब से प्रत्येक मस्जिद व ईदगाह पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में ईद-उल-अजहा का त्योहार शांतिपूर्वक व सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। माहौल बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों को किसी हाल बख्शा नहीं जाएगा। जिले के लोग मिलजुल कर कुर्बानी का त्योहार मनाएंगे। एसपी ने कहा कि ईदगाह व मस्जिदों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार की खुशियां आपस में साझा करें और दूसरे धर्म के लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखें, यही हमारी संस्कृति का हिस्सा भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.