पौधारोपण कर कारगिल शहीद की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प
अमरोहा नौगावां सादात तहसील के उपजिलाधिकारी इंद्नंदन सिंह गुरुवार की सुबह 11 बजे पौधारोपण किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:13 PM (IST)
अमरोहा: नौगावां सादात तहसील के उपजिलाधिकारी इंद्नंदन सिंह गुरुवार की सुबह 11 बजे क्षेत्र के गांव इस्सेपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया। लोगों को पौधों का महत्व बताते हुए कहा अगर पेड़-पौधे नहीं होते तो धरती पर जीवन भी नहीं होता। इनकी वजह से ही हम सांस ले रहे हैं। हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने चक छावी गांव में पहुंचकर कारगिल युद्ध् में शहीद हुए जवान अरविद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनकी बहादुरी को नमन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें