Move to Jagran APP

वैज्ञानिक खुशबू मिर्जा ने फिर बढ़ाया अमरोहा का मान

इसरो निदेशक के समकक्ष पद पर हुईं प्रोन्नत परिजन व शहर के लोगों में खुशी का माहौल।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 01:06 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 01:06 AM (IST)
वैज्ञानिक खुशबू मिर्जा ने फिर बढ़ाया अमरोहा का मान
वैज्ञानिक खुशबू मिर्जा ने फिर बढ़ाया अमरोहा का मान

जागरण संवाददाता, अमरोहा : इसरो वैज्ञानिक खुशबू मिर्जा ने एक बार फिर अमरोहा का नाम रौशन किया है। गुरुवार को उन्हें मिली प्रोन्नति के बाद अब वह इसरो में निदेशक पद के समकक्ष पहुंच गई हैं। उनकी प्रोन्नति साइंटिस्ट (एफ) के पद पर हुई है। इस उपलब्धि से उनके परिवार व शहर के लोगों में खुशी का माहौल है।

loksabha election banner

नगर के मुहल्ला चाहगौरी निवासी खुशबू मिर्जा इसरो में वैज्ञानिक हैं। चंद्रयान-1 की चेकआउट टीम की लीडर रहीं खुशबू मिर्जा ने देश में अमरोहा का नाम रौशन किया है। अमरोहा में पली-बढ़ीं व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडलिस्ट खुशबू अमरोहा की पहली महिला वैज्ञानिक भी हैं। वर्तमान में वह इसरो में संयुक्त निदेशक पद के समकक्ष यानि साइंटिस्ट (इ) के पद पर कार्यरत थीं।

अब गुरुवार को उनकी प्रोन्नति हुई। उन्हें निदेशक पद के समकक्ष साइंटिस्ट (इ) पर प्रोन्नति मिली है। यह जानकारी उनके भाई खुशतर मिर्जा ने दी है। उन्होंने एक बार फिर देश में अमरोहा का नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि से परिजनों में हर्ष का माहौल है। उधर शहर में भी खुशी का माहौल है। लोग उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.