सैंप¨लग करने आई टीम से व्यापारियों की नोकझोंक
हसनपुर: अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में हसनपुर में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने आइ
हसनपुर: अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में हसनपुर में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने आई चार सदस्य टीम को व्यापारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। टीम के आने की सूचना पर एकत्र हुए व्यापारी सुरक्षा फोरम के कार्यकर्ताओं ने बिना जागरूक किए सैंपिल भरने का विरोध करते हुए टीम का घेराव कर नोकझोंक की। बाद में व्यापारियों से वार्ता कर टीम बैरंग लौट गई।
गुरुवार को दोपहर के समय अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में मुख्य खाद्य अधिकारी पंकज गुप्ता, खाद्य निरीक्षक विजय कुमार व महेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर कोतवाली के नजदीक एक दुकान में सैंपल भरने का प्रयास किया। सूचना पाकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, पंकज भटनागर समेत दर्जन भर से अधिक व्यापारी पहुंच गए तथा बिना जागरूक किए सैंप¨लग का विरोध किया। नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सैंपल भरने के नाम पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नमूने भरने से पहले व्यापार मंडल को जानकारी दी जानी चाहिए थी। उधर संबंधित अधिकारियों से फोन पर पक्ष जानने की कोशिश की गई तो बात नहीं हो सकी।