साईं पालकी में झूमें भक्त, बरसे फूल
अमरोहा : शहर में निकली साईं पालकी में भक्त जमकर झूमे। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा की वहीं आकर्षक परिधानों से सजी झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साईं पालकी निकाले जाने के चलते बिजनौर मार्ग समेत शहर के अन्य मार्गों पर भी जाम के हालात बन गए।
अमरोहा : शहर में निकली साईं पालकी में भक्त जमकर झूमे। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा की वहीं आकर्षक परिधानों से सजी झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साईं पालकी निकाले जाने के चलते बिजनौर मार्ग समेत शहर के अन्य मार्गों पर भी जाम के हालात बन गए। गुरुवार को नगर के प्रतापनगर स्थित शिव साईं मंदिर से साईं पालकी शोभयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता तरूण राठी ने साईं बाबा की महा आरती के साथ किया। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पालकी यात्रा का साईं मंदिर मोहल्ला कानूनगोयान पर जाकर समापन हुआ। शहर में कई स्थानों पर साईं पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। गाजेबाजे के साथ निकली साईं पालकी में सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए। भक्त भजनों पर गाते झूमते आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए थे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया। वहीं साईं पालकी को रवाना करते वक्त भाजपा नेता तरूण राठी ने कहा कि जिस भक्त पर साईं की कृपा हो जाती है, उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। रोगी निरोगी बन जाता है। निर्धन को धन की प्राप्ति होती है। इस मौके विवेक कुमार गुप्ता, दीपक कुमार अरोड़ा, धर्मपाल ¨सह, विनोद कुमार, गोपाल सैनी, मुकेश कुमार, विरेंद्र कुमार, अर्जुन सैनी, केशव कुमार, रोमी चौधरी आदि लोग मौजूद रहे