चौथे दिन पटरी पर लौटी सफाई व्यवस्था
जोया : कस्बा जोया में चौथे दिन सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। अधिशासी अधिकारी के अनुरोध पर सभी सफा
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:59 PM (IST)
जोया : कस्बा जोया में चौथे दिन सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। अधिशासी अधिकारी के अनुरोध पर सभी सफाई कर्मी काम पर लौट आए।
बता दें कि सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई थी। इससे नाराज कर्मियों ने सफाई कार्य बंद कर दिया था। इसके चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी सफाई कर्मियों से होली पर्व का हवाला देते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का अनुरोध किया। इस पर वह मान गए। इसके बाद अधिशासी अधिकारी ने अधीनस्थों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें