विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर-घर घूमकर बुखार पीड़ितों को देखा

By JagranEdited By:
Published: Sun, 23 Sep 2018 10:46 PM (IST)

तहसील क्षेत्र के रूखालू व चंदनपुर गांव में बुखार से मौत होने पर सूचना पर स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया ...और पढ़ें

घर-घर घूमकर बुखार पीड़ितों को देखा
घर-घर घूमकर बुखार पीड़ितों को देखा

रूखालू : रूखालू व चंदनपुर गांव में बुखार से मौत होने की सूचना पर स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। रविवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रहरा ने चिकित्सकों की टीम के साथ रूखालू व चंदनपुर का दौरा किया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ त्यागी ने प्रधान जयप्रकाश के साथ रूखालू में मृतक तेजपाल के घर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि तेजपाल की उम्र लगभग 70 वर्ष थी। वह टीबी का रोगी था। कई महीने से उसका टीबी का गजरौला से इलाज चल रहा था। डॉ के मुताबिक टीबी का इंफेक्शन बढ़ने से अचानक तेज बुखार आने से उसकी मौत हुई है।

इसके अलावा गांव में तीन दिन पूर्व हरिशंकर (45) की बुखार से मौत हो चुकी है। शनिवार को चंदनपुर खादर निवासी हेम ¨सह (25) वर्ष की बुखार से मौत हुई है। गांव रूखालू में काजल (16), चंचल (15), सोलू ¨सह (60), थान ¨सह (55), सावित्री (54), उजाला (9), करिश्मा (8), जमना (14), कृष्णा (10), लक्ष्मी (13), आरती (12), खचेड़ू (45), आयुषी (8), राम¨सह (34), सो¨वद्र (12) तथा काले ¨सह (60) समेत दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने गांव में कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों की जांच कर दवाई वितरित कराने की मांग की है। मौसम बदलने के कारण बुखार का प्रकोप है लेकिन ऐसा नहीं की बुखार फैल रहा है। बुजुर्ग तेजपाल टीबी का रोगी था इंफैक्शन बढ़ने के कारण तेज बुखार आने से उसकी मौत हुई है। ग्राम प्रधान को मच्छरों मारने हेतु स्प्रे करने को दवाई दी है। पंद्रह दिन में दो बार कैंप लगाया जा चुका है।

डॉ सौरभ त्यागी चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी रहरा।