भाजपा सरकार में किसान सर्वाधिक परेशान: तेजपाल
अमरोहा : राष्ट्रीय लोकदल के जिला प्रभारी तेजपाल ¨सह ने कहा कि किसान की खुशहाली तो रालोद
अमरोहा : राष्ट्रीय लोकदल के जिला प्रभारी तेजपाल ¨सह ने कहा कि किसान की खुशहाली तो रालोद ही लौटा सकती है। इसके अलावा सभी दलों ने शोषण किया है।
शनिवार को प्रदेश महासचिव चौधरी रामवीर ¨सह के आवास पर पोल खोल धावा बोल अभियान के तहत जिला प्रभारी श्री ¨सह ने कार्यकर्ताओं से केन्द्र ओर प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों का प्रचार करने का आहवान किया। पूर्व विधायक अशफाक अली खां और प्रदेश महासचिव रामवीर ¨सह ने कहा कि चार अगस्त को बड़े बिजली घरों पर धरना दिया जायेगा। धरने मे राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी शामिल होंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वह पार्टी के धावा बोल पोल खोल अभियान को सफल बनाएं। जिलाध्यक्ष चौधरी शूरवीर ¨सह ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में बहुत अंतर है। आज देश की अन्नदाता सर्वाधिक परेशान है। लगातार मंहगाई से जनता परेशान है वहीं पर बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है।
बैठक को अटल चौधरी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मनवीर ¨सह चिकारा, चौधरी किशन ¨सह, योगेन्द्र ¨सह, सचिन चौधरी, सतवीर ¨सह आदि मौजूद थे।