दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार ससुराल वालों पर रिपोर्ट
विवाहिता ने मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी जा
विवाहिता ने मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, रजबपुर : दहेज की मांग पूरी न करने पर शादी के 15 साल बाद विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला थाना क्षेत्र के गांव पूठी का है। यहां रहने वाले महमूद अली की शादी 15 साल पहले मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी इमरान की बेटी शाहीन परवीन के साथ हुई। शादी के बाद चार बच्चों ने जन्म लिया। आरोप है कि ससुराल में शाहीन पर दहेज के लिए दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पहले भी कई बार विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला जा चुका था परंतु रिश्तेदारों द्वारा सुलह समझौता करा कर मामला शांत करा दिया गया। एक बार नारी उत्थान केंद्र में भी दोनों पक्षों में सुलह हुई थी।
आरोप है 16 जनवरी को पति व अन्य ससुराल वालों ने मारपीट कर शाहीन को घर से निकाल दिया। वह मायके पहुंच गई। इस मामले में पीड़िता के पिता इमरान ने थाने जाकर तहरीर दे दी। पुलिस ने पति महमूद, इतवारी ससुर, तस्लीम देवर व अफसाना ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अरविद कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
बीती 13 जनवरी को अशरफपुर फैजगंज में हुई थी घटना
जोया : दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रही सास को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित पति पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अभी चार आरोपित फरार चल रहे हैं।
13 जनवरी को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अशरफपुर फैजगंज में टिकू की पत्नी बब्ली का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। ससुराल वाले घरेलू क्लेश के चलते आत्महत्या करना बता रहे थे परंतु मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति टिकू, सास काजल व ननद समेत छह ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
चार दिन पहले पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को वांछित सास काजल को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के मुताबिक आरोपित सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जल्दी ही फरार चल रहे अन्य आरोपितों को भी जेल भेज दिया जाएगा।