Move to Jagran APP

खेत में मिले जानवर के अवशेष, तेंदुए के हमले की आशंका

गजरौला खादर क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर के पास तेंदुए द्वारा एक नीलगाय पर हमले की घटना लोग भूले नहीं थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 06:53 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:53 PM (IST)
खेत में मिले जानवर के अवशेष, तेंदुए के हमले की आशंका
खेत में मिले जानवर के अवशेष, तेंदुए के हमले की आशंका

गजरौला : खादर क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर के पास तेंदुए द्वारा एक नीलगाय पर हमले की घटना के बारे में लोग अभी भूले भी नहीं थे कि रविवार को फिर एक खेत में जानवर के अवशेष मिले हैं। उस पर भी तेंदुए द्वारा हमले की आशंका जताई जा रही है। गांवों के लोगों ने आसपास के खेतों में तेंदुए की तलाश में कांबिग भी की।

loksabha election banner

खादर के गांवों में तेंदुए का खौफ बरकरार है। अब तो कभी गाय को निवाला बना रहा है तो कभी नीलगाय को। इसके बाद भी वन विभाग उसे पकड़ने के लिए कोई कोई मुकम्मल इंतजाम करते हुए नजर नहीं आ रहा है। इससे गांवों के लोगों में भी रोष उत्पन्न हो रहा है। शनिवार की दोपहर में तेंदुए ने गांव चकनवाला में एक नीलगाय पर हमला किया था। मौके पर जुटी भीड़ को देखकर तेंदुआ खेतों की तरफ को भाग गया था।

रविवार की सुबह उसी खेत के आसपास हरिओम के खेत में भी किसी जानवर के अवशेष पड़े मिले। ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के हमले की आशंका जताई जा रही है। तेंदुए की तलाश में गांव के लोगों ने खेतों में कांबिग भी की। उधर, ग्रामीणों ने बताया जिस नीलगाय पर हमला किया गया था। उसने देरशाम दम तोड़ दिया है।

वन विभाग के दारोगा मनोज कुमार ने बताया तेंदुए की तलाश में विभागीय टीम जुटी हुई है। नीलगाय पर हमले की सूचना मिलने पर भी मौके पर जाकर देखा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.