दहेज के लिए रिश्ता तोड़ा, नहीं लाए बरात
रजबपुर: दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष के लोग बरात नहीं लाए। पंचायत में भी साफ मना कर दिया। मंग
रजबपुर: दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष के लोग बरात नहीं लाए। पंचायत में भी साफ मना कर दिया। मंगनी में हुए नकदी व जेवरात के लेनदेन को भी वापस नही किया। पीड़ित पिता की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव बांसली का है। यहां रहने वाले अब्दुल सत्तार पेशे से किसान हैं। बीते साल उन्होंने अपनी बेटी मोसिना खातून का रिश्ता सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर निवासी स्वर्गीय अलीजान के बेटे इकबाल के साथ किया था। मंगनी में नकदी व जेवरात तथा कीमती कपड़े भी दिए थे। शादी की तिथि भी तय कर दी गई परंतु बाद में वर पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी।
आरोप है शादी में पांच लाख रुपये नकद व कार की डिमांड की। इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने एतराज किया तो वर पक्ष ने रिश्ता खत्म करने की चेतावनी दी। गांव में पंचायत भी बुलाई गई परंतु वर पक्ष बगैर दहेज शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। उलटा मंगनी में दी गई नकदी व जेवरात भी लौटाने से मना कर दिया। लिहाजा अब्दुल सत्तार ने एसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
एसपी के आदेश पर इस मामले में रजबपुर पुलिस ने इकबाल, मकसूदन, इंते•ार, अशफाक उल्लाह, सरमिना, आसिफा, राशिद, नाजरीन, शमशाद, चमन व फरहीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अरविद कुमार ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।