अटल के सपनों को करेंगे साकार: साध्वी गीता
भाजपा हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति में काव्यांजलि सरस्वती शिशु मंदिर में आहूत की गई। यहां बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति जन जाति आयोग की सदस्य गीता प्रधान ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कमी पूरे देश को हमेशा खलेगी। कार्यकर्ताओं से अटल बिहारी वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया।
हसनपुर : भाजपा हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति में काव्यांजलि सरस्वती शिशु मंदिर में की गई।
मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति जन जाति आयोग की सदस्य गीता प्रधान ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कमी पूरे देश को हमेशा खलेगी। कार्यकर्ताओं से अटल बिहारी वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। इस मौके पर साध्वी गीता प्रधान ने विधायक महेंद्र ¨सह खडगवंशी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्य विस्तारक हरिशंकर पांडे, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल खडगवंशी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी, नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग, मतदाता प्रमुख सुरमित गुप्ता, मनीराम पाल, पंडित यतींद्र शंकर गौड़, महेश खडगवंशी, अमरपाल ¨सह, ¨रकू गुर्जर, अबनीश त्यागी, शिव कुमार राणा, संजय शर्मा, फतेह ¨सह, सोनिया प्रजापति, भावना, अमरपाली, स्वाति अग्रवाल, रूमाल ¨सह सैनी, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया
अमरोहा: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्य तिथि पर काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नौगावां सादात रोड स्थित भाजपा किसान मोर्चा के सहप्रभारी डॉ. मोमराज गुर्जर के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. मोमराज ने कहा कि स्व. अटल जी देश को नई दिशा देकर गए हैं। हमें उनके पद ¨चहों पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर, डॉ. हरि¨सह ढिल्लो, चंद्रभान भाटी, चंद्रपाल सैनी, वीरेंद्र ¨सह, जसवंत ¨सह, देवराज ¨सह, बुद्ध ¨सह, वीरेंद्र सैनी, हरपाल चौहान, थम्मन ¨सह, सुरेश यादव भी मौजूद रहे।