विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया; प्रेमी के मुकरने पर FIR

By Asif Ali PashaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 01 Jun 2026 10:00 AM (IST)

मुरादाबाद की एक युवती ने फत्तेहपुर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तीन साल पहले दिल्ली जाते समय मुरादाबाद की युवती की मुलाकात फत्तेहपुर निवासी राजेश से हुई थी। बस के सफर से शुरू हुआ मुलाकात का सिलसिला जिंदगी के सफर में साथ चलने के वादे तक पहुंच गया। आरोप है कि राजेश ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, लेकिन अब मुकर गया है।

दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 2023 में किसी काम से दिल्ली जा रही थी। उसी बस में डिडौली के गांव फत्तेहपुर जीवाई निवासी राजेश भी सवार था। बस में दोनों की मुलाकात हुई तथा मोबाइल नंबर बदल लिए। फिर कॉल पर बातों का सिलसिला शुरू हो गया। प्रेम प्रसंग हुआ तो दोनों की मुलाकात भी होने लगी।

कई बार दिल्ली, अमरोहा, देहरादून, हरिद्वार साथ ले गया था

आरोप है कि राजेश ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। कई बार दिल्ली, अमरोहा, देहरादून, हरिद्वार साथ ले गया था। युवती ने आरोप लगाया कि राजेश ने अश्लील वीडियो बना ली। अब आकर उसने शादी से इनकार कर दिया है साथ ही वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें- जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा कासगंज का कांच कारीगर शहबाज, कक्षा चार तक पढ़ा लेकिन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव

जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया

लगभग 15 दिन पहले युवती स्वजन के साथ राजेश के घर आई थी, जहां उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि इस मामले में राजेश व उसके ताऊ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।