रामलीला कमेटी ने रावण के पुतले का किया दहन
मंडी धनौरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया।
मंडी धनौरा: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। कोरोना महामारी के चलते इस बार दशहरे पर मेले का आयोजन नहीं किया गया। जबकि रावण कुंभकरण व मेघनाथ के प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। घरों पर भी पूजा अर्चना की गई।
इस बार कोरोना महामारी के चलते रामलीला का आयोजन नहीं कराया गया था। दशहरे के दिन रस्म अदायगी के चलते रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के प्रतीकात्मक पुतला दहन कमेटी के लोगों द्वारा किया गया। वहीं मेले का आयोजन भी नहीं किया गया। रामलीला मैदान पर भीड़ ना जुटे इसलिए यहां पुलिस भी तैनात दिखी। उधर दशहरे के मौके पर घरों पर पूजा अर्चना की गई यह शस्त्र पूजन भी किया गया। घरों में राम भजन का गुणगान भी किया गया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने बताया इस बार मेले का आयोजन नहीं किया गया। साथ ही रावण दहन की दशम अदायगी की गई है। दहन के दौरान सत्येंद्र कुमार मनीष अग्रवाल पुनीत मांगलिक आदि मौजूद थे।