बारिश संग चली तेज हवा से खेत में बिछा धान
तेज हवाओं संग हो रही बारिश धान किसानों के लिए आफत बनकर आई है। बारिश संग हवा चलने के कारण खेतों में खड़ा धान बिछ गया है। जिस कारण धान किसानों को भारी नुकसान का अनुमान है। शनिवार को क्षेत्र में तेज हवाओं संग बारिश हुई थी। जिस कारण खेतों में खड़ी धान की फसल बारिश संग हवा चलने के कारण खेतों में बिछ गई है। जिससे काश्तकारों की मेहनत की गाढ़ी कमाई बारिश व हवाओं की भेंट चढ़ गई है।
मंडी धनौरा : तेज हवा संग हुई बारिश धान किसानों के लिए आफत बनकर आई। बारिश संग हवा चलने से खेतों में खड़ा धान बिछ गया। इस कारण धान किसानों को भारी नुकसान का अनुमान है।
शनिवार की रात क्षेत्र में तेज हवाओं संग बारिश हुई। खेतों में खड़ी धान की फसल बारिश संग हवा चलने के कारण खेतों में बिछ गई। काश्तकारों की मेहनत की गाढ़ी कमाई बारिश व हवाओं की भेंट चढ़ गई। देहात क्षेत्र में कई सौ बीघा फसल इससे प्रभावित हुई है व लाखों के नुकसान का अनुमान है।
किसानों का कहना है कि बारिश संग हवा चलने से धान का पौधा खेतों में बिछ गया है। इस कारण धान का दाना सूख जाएगा। किसान राजकुमार ने बताया बारिश व हवा के कारण उसकी लगभग दो बीघा फसल का नुकसान पहुंचा है। वहीं हरपाल, संजीव आदि ने भी बारिश से धान की फसल को नुकसान बताया है।