स्वस्थ मनोरंजन आज की जरूरी : राजीव
मंडी धनौरा: विधायक राजीव तरारा ने कहा वर्तमान समय में मनुष्य स्वस्थ मनोरंजन से विमुख हो रहा
मंडी धनौरा: विधायक राजीव तरारा ने कहा वर्तमान समय में मनुष्य स्वस्थ मनोरंजन से विमुख हो रहा है। विकास प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम स्वस्थ मनोरंजन को बढ़ावा देते है। उन्होंने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
महादेव स्थित रामलीला मैदान पर विकास प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। मंगलवार को देर शाम विधायक राजीव तरारा व पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा वर्तमान में भागदौड़ की इस ¨जदगी में मनुष्य इंडोर गेमों तक ही सीमित हो गया है। इस कारण स्वस्थ मनोरंजन मनुष्य तक नहीं पहुंच पा रहा। विकास प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम स्वस्थ मनोरंजन को बढ़ावा दे रहे है।
प्रदर्शनी में सर्कस, झूलों, नाव झूला, ब्रेक डांस आदि का प्रदर्शन किया गया। इसमें बढ़े व बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया व झूलों व चाट पकोड़ी का आनंद भी उठाया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक नवाब ¨सह, सावन भटनागर, इमरान, अरशद मीर साहब, मयंक ¨सघल, विक्की आदि मौजूद थे।