Move to Jagran APP

होलिका दहन को लेकर चल रहा विवाद निपटा

मंडी धनौरा ग्राम सहबाजपुर मंढैयों में होलिका दहन को लेकर चल रहे विवाद का पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पटाक्षेप हो गया है। विवादित पक्षों से वार्ता के बाद सहमति बनने पर विवाद निपट गया। अब होलिका का दहन पूर्व स्थल पर ही होगा। वहीं दूसरी तरफ विवादित प्लाट वाले स्थल पर दहन नहीं कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 10:56 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:56 PM (IST)
होलिका दहन को लेकर चल रहा विवाद निपटा
होलिका दहन को लेकर चल रहा विवाद निपटा

मंडी धनौरा : ग्राम सहबाजपुर मढ़ैयों में होलिका दहन को लेकर चल रहे विवाद का पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पटाक्षेप हो गया। विवादित पक्षों से वार्ता के बाद सहमति बनने पर विवाद निपट गया। अब होलिका का दहन पूर्व स्थल पर ही होगा। विवादित प्लाट वाले स्थल पर दहन नहीं कराया जाएगा।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के ग्राम सहबाजपुर मंढ़ैया में होलिका दहन वाले स्थल को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पूर्व ग्राम के कुछ लोगों ने होलिका दहन वाले स्थान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से भी की गई थी। एसडीएम के आदेश पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग का हवाला देते हुए कार्य को रोक दिया। इधर होली नजदीक आते ही इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया। इस पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार बंसल व पुलिस क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों व ग्रामीणों से वार्ता की।

इस दौरान पूर्व स्थल पर ही इस बार होलिका दहन कराए जाने की सहमति बनी। वहीं विवादित स्थल का मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया गया। इसमें कोर्ट के आदेश को मानने की बात प्रशासन द्वारा कही गई। लोग सहमत हो गए। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा, एसआई सतेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.