Move to Jagran APP

नत्थू आर्य समाज के प्रधान व अभय चुने गए मंत्री

अमरोहा आर्य समाज के प्रांगण में आयोजित यज्ञशाला में यजमानों ने कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 11:34 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 11:34 PM (IST)
नत्थू आर्य समाज के प्रधान व अभय चुने गए मंत्री
नत्थू आर्य समाज के प्रधान व अभय चुने गए मंत्री

अमरोहा : आर्य समाज के प्रांगण में आयोजित यज्ञशाला में शारीरिक दूरी के साथ यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार संग कोरोना महामारी खत्म होने की कामना की।

loksabha election banner

यज्ञ मुम्बई से पधारे चैतन्य गिरि के सानिध्य में शुरू किया। सन्यासी सत्यदेव पुरुषार्थी ने अपने आशीष वचनों से सभी को लाभान्वित किया। आर्य समाज के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए जूम एप द्वारा आर्य समाज अमरोहा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इसके बाद आर्य समाज के चुनाव में सर्वसम्मति से नत्थू सिंह आर्य को प्रधान, अभय आर्य को मंत्री ओर सुभाष दुआ को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान अभय आर्य ने कोरोना बीमारी से बचने के लिए अपने घर यज्ञ करने, सैनिटाइजर, मॉस्क का प्रयोग व उचित दूरी बनाए रखने की अपील की। जूम एप पर मुख्य रूप से राजनाथ गोयल, विनय प्रकाश आर्य ,हरिश्चन्द्र आर्य, डा. अनिल रायपुरिया, डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, डॉ. अशोक आर्य, हेतराम सागर, दिनेश चंद रस्तोगी, विशाल गोयल, सलिल नाथ गोयल, विनय त्यागी, रोहित गोयल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.