उपचुनाव के बीच पंचायत चुनाव की भी तैयारी
गजरौला भारतीय जनता पार्टी ने उनचुनाव के बीच ही पंचायत चुनावों की भी तैयारी शुरू कर दी है।
गजरौला : भारतीय जनता पार्टी ने उनचुनाव के बीच ही पंचायत चुनावों की भी तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को इसी क्रम में एक बैठक कर संगठन से जुडे़ लोगों को ऊपर से मिले निर्देशों से अवगत कराते हुए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम प्रमुखों की यह बैठक भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुई। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव के जिला संयोजक उदयगिरी गोस्वामी ने कहा पार्टी पंचायत चुनावों को लेकर गंभीर है। अच्छे कार्यकर्ता समाज का नेतृत्व करें। शिक्षित व्यक्ति बीडीसी, ग्राम प्रधानी और जिला पंचायत चुनाव लड़ेंगे। इसलिए ग्राम प्रमुख के रूप में नियुक्तियां की गई हैं। सभी अभी से चुनावी मन बनाकर कार्य में जुट जाएं।
इस दौरान पूर्व विधायक हरपाल सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, गुरु वचन सिद्धू, महेश प्रधान, सुरेंद्र औलख, अंकुर नागर, रवि चौहान आदि उपस्थित रहे।