Move to Jagran APP

पुलिस ने चलाया वाहन चे¨कग अभियान

अमरोहा : सड़क सुरक्षा एवं यातायात माह के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर जिले की पुल

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 10:19 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:19 PM (IST)
पुलिस ने चलाया वाहन चे¨कग अभियान
पुलिस ने चलाया वाहन चे¨कग अभियान

अमरोहा : सड़क सुरक्षा एवं यातायात माह के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर जिले की पुलिस ने सघन वाहन चे¨कग अभियान चलाया। जबकि ट्रैफिक पुलिस ने कई स्थानों पर कैंप लगाकर वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया।

loksabha election banner

शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने वाहन चे¨कग का आदेश दिया। लिहाजा जिले की पुलिस सड़क पर आ गई। दोपहर बाद सघन वाहन चे¨कग अभियान शुरू कर दिया गया। सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चे¨कग की गई। चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई तथा दोपहिया वाहनों के कागजात भी चेक किए गए। अमरोहा नगर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक नवाब ¨सह के नेतृत्व में कई स्थानों पर वाहन चे¨कग हुई। एसओ देहात राजीव शर्मा ने भी क्षेत्र में वाहन चे¨कग अभियान चलाया।

डिडौली में प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया तो रजबपुर में नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सघन वाहन चे¨कग अभियान चलाया। जबकि नौगावां सादात में भी वाहन चे¨कग की गई। इस अभियान से हड़कंप मचा रहा। यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। टीएसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने टीपीनगर चौराहा, बंबूगढ़ चौराहा, अतरासी चौराहा पर कैंप लगाकर वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चला रहे पुलिस कर्मियों का भी मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया तथा जुर्माना वसूला गया।

इसी क्रम में काली फिल्म चढ़ा कर चलने वाले वाहनों को रोककर उनकी फिल्म उतारी गई तथा चालान करने के साथ ही जुर्माना वसूला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.