पुलिस संग मारपीट के आरोपी पकड़ से बाहर
बछरायूं: पुलिस संग मारपीट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी
बछरायूं: पुलिस संग मारपीट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के नाम पर अभी एक आरोपी की ही गिरफ्तारी की गई है। अन्य की गिरफ्तारी के नाम पर पुलिस लीपा पोती में जुटी है।
तीस जनवरी को सहकारी समिति के दो वार्डों के निदेशकों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई थी। शाम को मतगणना के दौरान कुछ आरोपी पुलिस से भिड़ गए थे। थाने में तैनात सिपाही विमल कुमार व एचसीपी दयाराम को घायल कर दिया। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद व पन्द्रह अज्ञात के विरुद्ध बलवे सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में आरोपी शहजाद को गिरफ्तार किया है जबकि शेष बीस आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
घटना को पांच दिन का समय बीत चुका है मगर अभी शेष आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस केवल लीपा पोती में जुटी है। बताते हैं कुछ राजनीतिक रसूख वाले लोग पुलिस से संपर्क कर आरोपियों की गिरफ्तारियों को टालने में जुटे हैं।
थानाध्यक्ष ज्ञान ¨सह पवार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मगर आरोपी फरार हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।