Move to Jagran APP

Amroha: तालाब में शुरू कर दी प्‍लाटिंग, तहसीलदार ने हाथों से गिरा दी दीवार, भूमाफिया घोषित होंगे आरोपित

नगर क्षेत्र में पनबाड़ी के बाद कुशक तालाब सबसे बड़ा है। यह तालाब नगर पालिका प्रशासन ने अमृत सरोवर बनाने के लिए चयनित किया है। करीब चार माह पहले उस पर दबंगों ने कब्जा कर प्लाटिंग कर दी थी। अधिकारियों ने उसको तोड़कर तहस-नहस कर दिया था।

By Rahul KumarEdited By: Vivek BajpaiPublished: Wed, 30 Nov 2022 05:29 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 05:29 PM (IST)
Amroha: तालाब में शुरू कर दी प्‍लाटिंग, तहसीलदार ने हाथों से गिरा दी दीवार, भूमाफिया घोषित होंगे आरोपित
इसी तालाब पर दबंगों द्वारा शुरू की गई प्‍लाटिंग। जागरण आर्काइव

अमरोहा, जागरण संवाददाता। कई दिन की खामोशी के बाद फिर कुशक तालाब पर कब्जा कर दबंगों ने प्लाटिंग कर दी। चारों तरफ से दीवार का निर्माण शुरू करा दिया। इसकी भनक लगते ही तहसील प्रशासन सख्त हो गया। एसडीएम सदर अनिल कुमार के निर्देश मिलते ही तहसीलदार भूपेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हाथ-पैर मारकर दीवार को गिरा दिया। कर्मचारियों ने भी दीवार को ध्वस्त करा दिया। अब तहसील अफसरों ने प्लाटिंग करने वाले दबंग के खिलाफ भूमाफिया घोषित कराने की कार्रवाई छेड़ दी है।

prime article banner

अमृत सरोवर के लिए चयनित है तालाब

नगर क्षेत्र में पनबाड़ी के बाद कुशक तालाब सबसे बड़ा है। यह तालाब नगर पालिका प्रशासन ने अमृत सरोवर बनाने के लिए चयनित किया है। करीब चार माह पहले उस पर दबंगों ने कब्जा कर प्लाटिंग कर दी थी। अधिकारियों ने उसको तोड़कर तहस-नहस कर दिया था। गहरी खाई वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए बनवा दी थी। इसके बाद किसी ने पलटकर नहीं देखा। दबंगों ने अफसरों की खामोशी का फायदा उठाना चालू कर दिया। धीरे-धीरे खाई को पाटकर प्लाटिंग कर दी। बुधवार की सुबह चाहरदीवारी निर्माण का कार्य चल रहा था।

एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार

पता चलते ही एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर भेज दिया। पुलिस फोर्स के साथ तालाब पर पहुंचे तहसीलदार ने अपने हाथों और पैरों से ही दीवार को गिरा दिया। अन्य कर्मियों ने भी उसको तोड़कर ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार के मुताबिक- कोई फहीम नाम का व्यक्ति है, जो तालाब की जमीन पर कब्जा कर प्लाट काट रहा था। उसके खिलाफ भूमाफिया घोषित करने की कार्रवाई के निर्देश अफसरों से मिले हैं। जिस पर काम शुरू कर दिया गया है। उसके बारे में पूरी पड़ताल कराई जा रही है। नाम सही है या गलत, पता आदि के बारे में जानकारी की जा रही है।

तालाब पर कब्‍जा करने वालों पर होगी सख्‍त कार्रवाई

डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि तालाब पर कब्जा करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके बारे में एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित कर दिया गया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही भूमाफिया घोषित करने की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.