सपा नेता का तमंचे संग फोटो वायरल
अमरोहा : सपा नेता का तमंचे संग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपित मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्
अमरोहा : सपा नेता का तमंचे संग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपित मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड का पूर्व नगर सचिव बताया जा रहा है। साथ ही पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के साथ भी उसके फोटो हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चौक में सलीम अहमद का परिवार रहता है। सलीम अहमद खुद को सपा नेता बताता है। बताया जा रहा है कि वह मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड का पूर्व में नगर सचिव रह चुका है। उसने अपना एक फोटो फेसबुक स्टेटस पर लगाया था। इसमें वह आम के बाग में तमंचा लिए हुए है। एक फोटो में वह स्वार के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के साथ भी है। यह फोटो अब कई वाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो रही है।
सोमवार को यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो जांच शुरू कर दी। दोपहर बाद आरोपित सलीम अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक रविद्र सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आते ही आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्दी ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने बताया सलीम अहमद पूर्व में नगर सचिव रहे होंगे। उन्हें जानकारी नहीं है। इस समय यूथ ब्रिगेड की कार्यकारिणी भंग चल रही है।