Move to Jagran APP

महिला का हाल देखकर कांप उठा लोगों का कलेजा

विधवा दिव्यांग महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के ब

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 11:37 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:25 AM (IST)
महिला का हाल देखकर कांप उठा लोगों का कलेजा
महिला का हाल देखकर कांप उठा लोगों का कलेजा

राशिद चौधरी, हसनपुर : विधवा दिव्यांग महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के बाद गांव का हर व्यक्ति सकते में हैं। जिसने भी घटनास्थल को और शव को देखा उसका कलेजा कांप उठा। घटनास्थल चीख-चीखकर हैवानियत को बयां कर रहा था। लोग सकते में इसलिए भी हैं क्योंकि इस परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था। महिला के पति का निधन शादी के कुछ वर्ष बाद ही हो गया था। उसने पति की मौत के बाद काफी संघर्ष करके बेटा-बेटी को पाला और उनकी शादी की। लोगों के समझ में नहीं आ रहा है कि हत्या के पीछे कहानी क्या रही है? बेटे के मुताबिक उनकी गांव अथवा आसपास में किसी से कोई रंजिश नहीं है। जुआरियों और शराबियों पर शक

loksabha election banner

गांव में लोग इस बात की चर्चा जरूर करते मिले कि कहीं जुआरियों या शराबियों ने तो इस जघन्य घटना को अंजाम नहीं दिया? सूत्रों की मानें तो गांव के जंगल में महिला के खेत से कुछ दूरी पर ही जुए का अड्डा है। महिला दिन भर लौकी के खेत पर झोपड़ी में रहती थी। घटनास्थल भी साफ तौर पर बयान कर रहा था कि महिला के साथ हैवानियत हुई है। शरीर पर चोटों के निशान और बालों के उखड़ने से साबित हो रहा है कि महिला ने हत्यारों के साथ काफी संघर्ष किया होगा। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने मूर्ति की मौत को खुदकशी का रूप देने के लिहाज से शव को लटकाने की भी कोशिश की है। यह तो साफ है कि घटना को अंजाम देने में दो से ज्यादा लोग रहे हैं। क्षेत्र के लोगों और पुलिस का शक भी जुआरियों व शराबियों पर ही टिका हुआ है। सुरक्षित रखे मिले धोती और चप्पल

लौकी की फसल की रखवाली करने गई महिला की धोती, चप्पल, दराती और पानी की बोतल झोपड़ी के पास सुरक्षित रखी मिली है। जबकि दुपट्टे से गले में फांसी का फंदा पड़ा हुआ था। दुपटटा जामुन के पेड़ पर जमीन से तीन फीट ऊंचे पर बंधा हुआ था। विधायक बोले, बख्शे नहीं जाएंगे दरिदे

सामूहिक दुष्कर्म के बाद दिव्यांग महिला की हत्या की सूचना पाकर गांव पहुंचे विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी की शव को देखकर आंखें नम हो गई। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि महिला के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर घटना का जल्द पर्दाफाश कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.