Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

गजरौला भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:54 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 11:54 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय
जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

गजरौला : भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधायक राजीव तरारा ने एमडीए कालोनी स्थित आवास, सदरपुर व यकबगड़ी इत्यादि स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा उन्हीं के बताए मार्ग का अनुसरण करने पर पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। हर तरफ भाजपा जिदाबाद हो रही है। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से सच्चे मन से जनता की सेवा करने का संकल्प लेने का आहवान किया।

loksabha election banner

इस मौके सुरेंद्र औलख, हरेंद्र आलूना, सुशील सिद्धू, सतपाल सिंह पाल, सुरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह व संजीव चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।

इधर अल्लीपुर नगर मंडल अध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति के आवास पर पूर्व विधायक हरपाल सिंह, चौधरी कार्वेंद्र सिंह, अंकुर नागर इत्यादि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष उन्हें याद कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व विधायक हरपाल सिंह व डॉ उत्तम सिंह प्रजापति ने विचार भी रखे। सलेमपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस बूथ नम्बर 229, 230, 231 एवं 232 पर जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान , डॉ अरविद गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष नन्हे उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष ओमकार सेनी, सुभाष कुमार, नरेंदर प्रजापति एवं सौरभ उपाध्याय आदि ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।

मुबारकपुर गांव में बूथ अध्यक्ष चमन सिंह के आवास पर कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके राजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र गिरि, भागेश शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.