Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय

अमरोहा शुक्रवार को जोया रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:52 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 11:52 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय
जयंती पर याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय

अमरोहा: शुक्रवार को जोया रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चितक और संगठनकर्ता थे। वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। कहा कि वह एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे। जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। उनका पूरा जीवन सादगी मय रहा। बाद में सभी ने उनके आदर्श अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. राजीव शर्मा, राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, चंद्रभान भाटी, प्रेम सिंह सैनी, सुखवंत सिंह किट्टी, धीरज गुप्ता, अनुज कुमार मौजूद रहे।

loksabha election banner

उधर नौगावां सादात के गांव बागड़पुर कलां व बुखारपुर में भी पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी के पति व रजबपुर मंडल प्रभारी भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। लोगों से उनके पद चिह्नों पर चलने की अपील की। इस मौके पर रामनिवास गोला, कपिल चौधरी, नन्हूं सिंह, पिटू धारीवाल, सुभाष चौधरी, प्रदीप चौधरी व महेंद्र सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.