Move to Jagran APP

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धि से विपक्षी बौखलाए

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव चौहान का भाजपाइयों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 10:58 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 10:58 PM (IST)
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धि से विपक्षी बौखलाए
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धि से विपक्षी बौखलाए

गजरौला: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव चौहान का भाजपाइयों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

loksabha election banner

मंगलवार को पहली बार भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनकर पहुंचे राजीव चौहान का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाते हुए पार्टी की मजबूती पर दिया। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धि से विपक्षी दल बौखला रहे हैं। जिस कारण सभी दल एकजुट होने की फिराक में लगे हैं, लेकिन जनता उनके मंसूबों को भी पूरा नहीं होने देगी। चूंकि जनता आज भी भाजपा के साथ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में तन-मन से जुटे और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं पार्टी की उपलब्धियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें। करीब बीस के ठहराव के बाद जिलाध्यक्ष अमरोहा की ओर कूच कर गए।

स्वागत करने वालों में गौरव, रोहित शर्मा, अंकित, पवन, हरकेश, गुलाब, अनुज, फरमान, ¨पटू, अंकित ¨सह, रॉकी आदि मौजूद रहे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष का हसनपुर में जोरदार स्वागत

हसनपुर: भाजपा युवा मोर्चा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राजीव चैहान का हसनपुर में विधायक महेंद्र ¨सह खडगवंशी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान विधायक महेंद्र ¨सह खडगवंशी ने कहा कि भाजपा हाईकमान द्वारा पार्टी के निष्ठावान एवं तेज तरार युवा राजीव चैहान को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है। जिलाध्यक्ष बनकर प्रथम बार हसनपुर आगमन पर उनका स्वागत किया गया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव चैहान ने स्वागत समारोह में बोलते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने जिस उम्मीद के साथ उस पर भरोसा करके भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है पार्टी की उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने एवं 2019 में अमरोहा से भाजपा का सांसद बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उधर स्वच्छता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनने पर डॉ रूमाल ¨सह सैनी का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला मंत्री अभिनव कौशिक, राजपाल ¨सह, संजय टाटा, पंकज भटनागर, अमित कुमार, पवन कुमार, रोहित कुमार, अनिल गुर्जर, दयानंद कुमार, शिखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। युवा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया रजबपुर: जोया से गजरौला जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजीव चौहान का अतरासी चौराहे पर फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में देवीपुरा के खान चन्द, ग्राम प्रधान गजराज ¨सह, कमलवीर सिह, रोहित शर्मा जिला संयोजक बजरंग दल, पुनीत बजरंगी, हरिओम, अशोक कुमार व कुलदीप शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.