तेल एवं प्राकृतिक गैस की हो रही तलाश
ढक्का मोड़ : भारत सरकार के आदेश पर प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों के नए स्त्रोतों की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में हसनपुर के गांवों में राष्ट्रीय तेल एवं गैस खोज कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ओएनजीसी और उसकी कंसलटेंट कंपनियों के कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं। श्रठ्ठद्दष् ह्मद्गद्यड्डह्लद्गस्त्र
ढक्का मोड़ : भारत सरकार के आदेश पर प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों के नए स्त्रोतों की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में हसनपुर के गांवों में राष्ट्रीय तेल एवं गैस खोज कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ओएनजीसी और उसकी कंसलटेंट कंपनियों के कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने ईसापुर शर्की, राजपुर तथा भटोला गांवों के जंगल में जांच के लिए बो¨रग करने का कार्य शुरू कर दिया है। टीम चन्दौसी से सर्वे करते हुए हसनपुर क्षेत्र में पहुंची है।
टीम में शामिल सहाजन शेख ने बताया उपकरणों से सुसज्जित दस गाड़ी इस कार्य में लगी हुई हैं। क्षेत्र में 25 से 30 बो¨रग किए जाएंगे। बो¨रग के जरिये मशीनों से भूमि के 250 फिट नीचे तक तेल एवं खनिज तत्वों का पता लगाया जाएगा। उधर, जंगल में जीपीएस समेत अन्य आधुनिक उपकरणों से लैस अधिकारी, कर्मचारियों के निर्देशन में बड़े बड़े गड्ढे होते देखकर किसान माजरा जानने को बेताब हो रहे हैं।