तीन हजार मीटर दौड़ में नितिन ने बाजी मारी
लंबंी कूद में अरविंद सैदनगली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सैदनगली : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की जन शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर सैदनगली में मुरादाबाद, मेरठ तथा गाजियाबाद संभाग के 16 जिले के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने कहा कि खेल के माध्यम से हम अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़यिों को बधाई दी। शिशु वर्ग के बुलंदशहर के अंगद पहलवान तथा छपरोली के हमजा पहलवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में आशु गाजियाबाद ने गोला फेंक में प्रथम स्थान तथा चक्का फेंक में देवेंद्र गाजियाबाद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में सौ मीटर दौड़ में सचिन पाल सैदनगली दो सौ मीटर दौड़ में बृजेश यादव अमरपुर काशी, चार सौ मीटर दौड़ में अवनी शाह बिजनौर, आठ सौ मीटर दौड़ में अंकित सैदनगली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग में सौ तथा दो सौ मीटर दौड़ में नितिन सैदनगली, चार सौ मीटर दौड़ में कुलजीत सैदनगली, आठ सौ मीटर दौड़ में मेघराज अमरपुर काशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी तथा ऊंची कूद में अरविद सैदनगली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डेढ़ हजार मीटर दौड़ में नकुल तथा तीन हजार मीटर दौड़ में नितिन सैदनगली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य दिवाकर पांडे ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन मदन पाल ने किया। यहां अशोक पेशल, डॉ पुनीत गुप्ता, कमल कुमार, हेमराज सिंह, अरुण कुमार, संजीव कुमार, राम सिंह, जयवीर सिंह उपस्थित रहे।